लेखनी कहानी -06-Oct-2022महापुरुषों- महानायकों को नमन भाग १ अटल अटल बिहारी वाजपेई२- सीडीएस विपिन रावत

__भारत रत्न__
पंडित जवाहरलाल नेहरू

चांदी की चम्मच मुख में लेकर जन्मे थे वीर जवाहरलाल
चौदह नवंबर अट्ठारह सौ नवासी हुई धन्य सालों में साल
माता स्वरुप रानी के घर में जन्मा एक सुघड़ सा  सुंदर लाल
खुशी मने चहुं ओर बांटते मिठाई खुशी से पिताजी मोतीलाल

प्रारंभिक शिक्षा ली घर पर ही इंग्लैंड गए पंद्रहवीं साल
हैरो में जाकर दो साल पढ़े और फिर पहुंचे थे विश्वविद्याल
प्राकृतिक विज्ञान पढ़कर उन्नीस सौ बारह में लौटा वो लाल
विदेश हुकूमत  अधीन स्वतंत्रता संघर्ष में रुचि रखें फिलहाल

महात्मा गांधी से उन्नीस सौ सोलह   में प्रेरित हुए  थे पहली बार
भाग लिया असहयोग आंदोलन में गांधी संग,जेल गए  थे दो बार
भारतीय राष्ट्रीय सम्मेलन में सक्रिय नेता बन लेते भाग बारंबार
चौदह फरवरी उन्नीस सौ पैंतीस जेल में लिख डाले  थे स्व उद्गार

कांग्रेस अध्यक्ष पद पर छ: बार रहे आंदोलन में हुए गिरफ्तार
चाचा नेहरू नाम मिला था क्योंकि बच्चों से करते थे प्यार
बाल दिवस स्वरूप मनाते उनका जन्म दिवस हर इक बार
बनें भारत के प्रधानमंत्री सुख छाया चहुं दिशि अपरंपार

पंचशील सिद्धांत बना नेहरू ने किया प्रतिपादित भारत में
भारत रत्न सम्मान से हुए अलंकृत सन् उन्नीस सौ चौवन में
"अलका" कहे रहे पद पर उन्नीस सौ सैंतालीस से चौंसठ तक
प्रधानमंत्री पद पर रहे सुशोभित अंतिम स्वर और स्वांस तक

चांदी की चम्मच मुख में लेकर जन्मे थे वीर जवाहरलाल
चौदह नवंबर अट्ठारह सौ नवासी हुई धन्य सालों में साल।

"अलका गुप्ता" प्रियदर्शिनी
लखनऊ, उत्तर प्रदेश।
स्व रचित
@सर्वाधिकार सुरक्षित।

   19
12 Comments

बहुत ही उम्दा और उत्कृष्ट सृजन

Reply

Palak chopra

12-Oct-2022 12:12 AM

Bahut khoob likha aapne 🌺💐👍

Reply

Supriya Pathak

11-Oct-2022 03:39 PM

Bahut khoob 🙏🌺

Reply